फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ताइक्वाडों

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिले 41 मेडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बल्लभगढ़ में आयोजित दो दिवसीय 15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 41 बच्चों ने विभिन्न भार वर्ग में मेडल प्राप्त किए हैं। सचिव एवं प्रशिक्षक दीपचंद यादव ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के रेवाड़ी पहुंचने पर जिला खेल ताइक्वांडो संघ द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न आयु वर्ग में 12 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल, 14 ने सिल्वर मेडल, 15 ने ब्रांज मेडल प्राप्त कर अपने क्षेत्र व माता- पिता का नाम रोशन किया। इस दौरान संघ अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, एईओ अनिल हुड्डा, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, डीपीई रेखा, प्रशिक्षक विनोद कुमार, राजेंद्र सैनी, अमित कुमार, गायत्री जांगड़ा, आशीष कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गौतम, कोमल, योगेश, हिमांशु, पवन, विशाल, दीपाशा, कंचन, सपना, सरिता, अंकित व आरती ने गोल्ड, मनीष, सुमित, तनिष, अमन, मोहित गुर्जर, ईशांत, अमन चौधरी, मोनू, निकिता, प्रिया बेनीवाल, मनीषा, शालू, तानिया व दीपक ने सिल्वर तथा हिमांशु, पंकज, तरुण, सचिन, प्रीतम, सुमित, खुशबु, निकिता, रेखा, रचना, दीपिका, लोकेश, कमल व रितिक ने ब्रांच मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें