फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन विस्तार पर होंगी बैठकें : पालीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन विस्तार पर होंगी बैठकें : पालीवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला भाजपा कार्यालय गढ़ी बोलनी रोड पर वीरवार को आयोजित बैठक में सभी मंडलों और मोर्चों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कर पंडित योगेंद्र पालीवाल ने कहा कि यह बैठक संगठन का विस्तार करने के लिए बुलाई है। अलग-अलग दौर में विधानसभा स्तर पर, मंडल स्तर पर, ग्राम स्तर पर और बूथ स्तर पर बैठकें होंगी। इससे पार्टी की गतिविधियों को प्रथम व्यक्ति से लेकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी की संरचना को नए आधार से सुचारु किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी। इन आयोजनों से नए कार्यकर्ता पार्टी संगठन में जोड़े जाएंगे। पालीवाल ने बताया कि ग्राम सभा की बैठकों से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां, आगामी सरकार एवं संगठन की नीति कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों के बीच रखी जाएंगी ताकि सभी लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हो जाए। बैठक में जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह, मोहन तिवाड़ी, नरेंद्र यादव, डॉ. सुभाष, ईश्वर चनेजा, सरदार सिंह बहाला, दयाराम जांगिड़, जिले सिंह, अशोक मुद्गिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें