फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंकरिंग लैंब देने पर युवाओं में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
टिंकरिंग लैब देने पर युवाओं में खुशी की लहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नीति आयोग की ओर से रेवाड़ी को दी गई 5 टिंकरिंग लैंब की घोषणा से क्षेत्र के युवाओं में खुशी है। टिंकरिंग लैब से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण मिल सकेगा। नीति आयोग की ओर से अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत जिले के पांच स्कूलों को अटल टिंकरिंग लैब को तोहफा दिया गया है। ज्ञात हो कि क्षेत्र के सांसद व केंद्र में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह नीति आयोग योजना मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री है। उनके प्रयासों से रेवाड़ी जिले को 5 टिंकरिंग लैब मिलने के साथ हरियाणा में 55 टिकंरिंग लैब युवाओं के लिए मंजूर की गई है।
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन मंजू बाला ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि राव हमेशा से युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित रहे है। नगर परिषद रेवाड़ी की चेयरमैन वीनिता पीपल ने कहा कि अटल इनोवेशन के तहत खुलने वाली टिंकरिंग लैब युवा छात्र व छात्राओं के लिए विज्ञान व गणित जैसे विषयों में ज्ञानवर्धन का काम करेगी। जिले के विद्यालयों को मिली टिंकरिंग लैब को लेकर जिला पार्षद आजाद नाधा, अनिल यादव, मुकेश जाहिदपुर, शशिबाला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामदत्त भारद्वाज, महिला जिलाध्यक्ष चांदनी चांदना आदि ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें