फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीस मेले का किया शुभारंभ--40,41

विज्ञापन
विज्ञापन
विकारों को छोड़ परमपिता के संदेश जन-जन तक पहुंचाएं : कापड़ीवास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली रोड स्थित सरस्वती गार्डन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सात दिवसीय विश्व शांति मेले का विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने शुभारंभ किया। कापड़ीवास ने कहा कि भागदौड़ और तनाव भरे जीवन में लोगों को सद्मार्ग एवं शांति का संदेश देने का कार्य प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कर रहा है। यह संगम सालों से चल रहा है। इसमें हमें सतयुग की बादशाहत हासिल करने के लिए विकारों को छोड़ परमपिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जहां प्रेम भाव कम हो रहा है वहीं तनाव एवं भागदौड़ बढ़ रही है। ऐसे में यह संस्थान लोगों को मेडिटेशन और शांति से जोड़ने की सार्थक पहल कर रही है।
कमलेश बहन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में त्रिमूर्ति भवन की संचालिका बृजेश बहन ने अतिथियों का स्वागत किया। नेहा एंड पार्टी ने स्वागत नृत्य से अतिथियों का अभिनंदन किया। पूनम बहन ने संस्था का परिचय कराते हुए देश-विदेश में चल रहे संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। अरुण ने बताया कि लोगों में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए देशभर में विश्व शांति मेले का आयोजन किया गया। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से लोगों के विकारों को समाप्त कर ध्यान एवं ज्ञान के माध्यम से शांति व प्रेम का संदेश पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। रेडियो कलाकार अनिल ने गीत के माध्यम से परमपिता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, पालम विहार से आई सुदेश बहन, मथुरा की कुसुम बहन, कोसली से निर्मला, राजौरी गार्डन से शक्ति बहन समेत अनेक वक्ताओं ने परमपिता शिव के संदेश को जीवन धारण करने और विकारों को छोड़ ईश्वरीय मत पर चलने का आह्वान किया। कमलेश बहन ने सभी का आभार प्रकट किया। हाथरस से आए दिनेश के संचालन में आयुष विभाग की ओर से जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीत सिंह यादव की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें