फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रैफिक सिग्नल तो लगा, सेट नहीं की टाइमिंग

Thu, 12 Sep 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। नाई वाली चौक पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर कोर्ट की सख्ती के बाद ट्रैफिक सिग्नल लगा दी है, लेकिन समस्या यह है कि ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग सेट नहीं की गई है।
विज्ञापन

16 अगस्त को जब मामले में सुनवाई हुई थी तब सिविल जज मिताली अग्रवाल की अदालत में नगर परिषद के ईओ संदीप मलिक ने कहा था कि वह ट्रैफिक सिग्नल को चालू कराने के लिए 15 दिन का समय चाहते हैं। 25 दिन बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं। कोर्ट में नगर परिषद के ईओ, एक्सईएन और जेई अदालत में पेश हुए थे।
अदालत ने आदेश दिए थे कि 15 दिन के अंदर ट्रैफिक सिग्नल को चालू करवाकर पुलिस के हवाले किया जाए। साथ ही पीडब्ल्यूडी को ट्रैफिक सिग्नल वाले स्थान पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के आदेश दिए थे। दोनों में से कुछ भी नहीं हो पाया है। न्यायालय ने तारीख 18 सितंबर लगाई थी। नगर परिषद को ट्रैफिक सिग्नल चालू कर न्यायालय में जवाब देना होगा। वहीं मामले में नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टाइमिंग सेट कराकर ट्रैफिक सिग्नल पुलिस को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन



ट्रैफिक सिग्नल तो लगी, लेकिन पूरी नहीं हुई प्रक्रिया

वरिष्ठ अधिवक्ता और सीएलजी समिति के अध्यक्ष सुनील भार्गव एडवोकेट ने बताया कि सिविल जज मिताली अग्रवाल ने ट्रैफिक सिग्नल नहीं जलने का नगर परिषद से कारण पूछा था। इस पर नगर परिषद के अधिकारियों के पास कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं था। फिर नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा था कि 15 दिन का समय चाहते हैं, 15 दिन का समय मिलने के बाद वह ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त करवा देंगे। ट्रैफिक सिग्नल तो लगवा दी है, लेकिन अभी तक टाइमिंग सेट नहीं हुई है। होना तो यह चाहिए था कि 15 दिन के अंदर सभी प्रक्रिया पूरी करके ट्रैफिक सिग्नल पुलिस को सौंप देना चाहिए था।


24 लाख रुपये में दिया था ठेका

बता दें कि नगर परिषद ने मई में सिग्नलोें को सुधारने के लिए 24 लाख रुपये का ठेका दिया था। ठेकेदार की ओर से सिग्नलों पर काम भी शुरू किया गया, लेकिन कार्य बीच में छोड़ देने से अब ये सिग्नल दोबारा से शोपीस बन गए थे। शहर में 5 मुख्य जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल चालू होनी है। इनमें सरकुलर रोड स्थित नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, अभय सिंह चौक व पायलट चौक शामिल है।

वर्जन

नगर परिषद की तरफ से मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगवा दिया गया है। सिग्नल ने कार्य करना भी शुरू कर दिया है। बस टाइमिंग सेट करना शेष है। टाइमिंग सेट करने के बाद ट्रैफिक सिग्नल पुलिस को सौंप दी जाएगी।- संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें