फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 7 सरपंचों ने थामा चिरंजीव राव का हाथ

Thu, 12 Sep 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 21रेवाड़ी। चिरंजीव राव के साथ 7 सरपंच। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के 7 सरपंचों ने चिरंजीव राव को अपना समर्थन दिया। समर्थन देेने वालों में देवेंद्र सरपंच कालाका, चंद्रकांत सरपंच बेरियावास, मनोज सरपंच सहबाजपुर खालसा, आजाद सिंह सरपंच जाट सायरवास, पवन कुमार काठुवास, विक्रम सरपंच माजरा गुरूदास, विजेंद्र सरपंच पैदयावास, सुनील सरंपच कोनसीवास, अनिल सरपंच गोकलपुर के अलावा रामगढ गांव के आनंदपाल पंच, अनुप यादव पंच इत्यादि रहे।
विज्ञापन

चिरंजीव राव ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह से जनता का प्यार मिल रहा है। उससे साफ है कि 8 तारीख को नतीजे क्या होने वाले हैं। चिरंजीव राव ने कहा कि लगातार लोग कांग्रेस में आस्था दिखाते हुए शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है और देश की आजादी में भी पार्टी ने योगदान दिया था।
कांग्रेस के शासनकाल में रेवाड़ी में खूब कार्य हुए। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। कभी कहती थी कांग्रेस मुक्त भारत करेंगे तो कभी 75 पार का नारा हरियाणा में देते थे। आज भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। विधायक चिरंजीव राव ने कहा पिछले 5 साल अकेले ही दक्षिणी हरियाणा की लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें