फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुरक्षित किए जाएंगे ट्रांसफार्मर, जल्द शुरू होगा सर्वे

Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। खुले पड़े ट्रांसफार्मरों के चलते हो रहे हादसों से बचाव के लिए बिजली निगम ने अब शहर के ट्रांसफार्मरों का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद ट्रांसफार्मरों को सुरक्षा जालियों से कवर किया जाएगा। सर्वे के लिए टीम गठित होगी जो असुरक्षित ट्रांसफार्मरों को चिह्नित करेगी।
अमर उजाला ने 23 अक्तूबर के अंक के प्रथम पेज पर ''शहर के 90 फीसदी ट्रांसफार्मर असुरक्षित, हादसे का डर'' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान में लेते हुए बिजली निगम ने यह निर्णय लिया है। बिजली निगम सबसे पहले उन ट्रांसफार्मरों को चिह्नित करेगा जहां हादसा होने का ज्यादा खतरा है। वैसे तो शहर के 90 प्रतिशत ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जालियां नहीं लगी हैं। ऐसे कुछ ट्रांसफार्मर तो बाजार में दुकानों के पास स्थित हैं जहां लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे स्थानों पर खुले में रखे गए ट्रांसफार्मरों को सबसे पहले कवर किया जाएगा। बिजली निगम सर्वे रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजकर सुरक्षा जालियां लगाने के लिए बजट की मांग करेगा।
विज्ञापन

शहर के बावल चौक, भजन का बाग, महाराणा प्रताप चौक, भाड़ावास गेट, पुरानी सब्जी मंडी, झज्जर चौक, घंटेश्वर मंदिर, पंजाबी मार्केट, रेलवे रोड, केवल बाजार आदि स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में लगे हैं। अधिकतर ट्रांसफार्मर के फ्यूज खुले पड़े हैं। कई स्थानों पर लोहे के खंभों पर हाई वोल्टेज तार ज्वाइंट किए गए हैं। बाजार में तो हमेशा खतरा बना रहता है।
मोहल्ला भजन का बाग में बिजली के तार जमीन से 3 से 4 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं जिससे खतरा बना रहता है। पुरानी सब्जी मंडी में होर्डिंग के पास बिजली के तारों को ज्वाइंट किया गया है। ये तार ढके नहीं गए हैं। इसकी वजह से खंभे में करंट उतरने का खतरा बना रहता है।
करंट लगने से शनिवार को हुई थी गोवंश की मौत
शनिवार को शहर के बीएमजी मॉल के पास ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर लोगों के विरोध किया था और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने की मांग की थी। इस घटना को देखते हुए बिजली निगम ने रविवार को इस ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा जालियां लगवा दीं। बारा हजारी चौक पर कुछ दिन पहले कूड़ा जलाने की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी, वहां पर भी सुरक्षा जालियां नहीं लगी हैं।

घंटेश्वर मंदिर के पास है हादसे का डर
भाड़ावास गेट के पास बीच बाजार में बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे फ्यूज खुले पड़े हैं। घंटेश्वर मंदिर के पास भी ट्रांसफार्मर पर जमीन से 2-3 फीट की दूरी पर बिजली के तार लटके हुए हैं, जिससे आम लोगों के साथ पशुओं को भी खतरा बना हुआ है। शहर के पंजाबी मार्केट में दुकानदारों ने बिजली पोल से आने वाली मीटर की लाइनों पर कपड़े बिक्री के लिए रखे हुए हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन:
भविष्य में कोई हादसा न हो, इसके लिए सभी ट्रांसफार्मरों का जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि किन स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर की वजह से अधिक खतरा है। इसके बाद वहां सुरक्षा जालियों की व्यवस्था करवाई जाएगी।- कुलदीप सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें