फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी भेज खाते से निकाले 65 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ठग ने बुधवार को एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 65 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के सेक्टर-4 निवासी सुनील चांदना ने बताया है कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है। बुधवार को उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल की। इस दौरान कॉल करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई से बात कर रहा है। साथ ही जानकारी दी कि उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए 65 हजार रुपये के लेनदेन की शिकायत आई है। अगर उनकी तरफ से ट्रांजेक्शन नहीं की गई है तो उसे रोक दिया जाएगा। भुगतान रोकने के लिए पीड़ित के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा गया है। पीड़ित ने बताया कि ठग ने उन्हें अपनी बातों में उलझाकर ओटीपी पूछ लिया। इसके कुछ देर बाद ही सुनील के क्रेडिट कार्ड से 65 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन दूसरे खाते में हो गया। ट्रांजेक्शन होते ही पीड़ित ने तुरंत उसी नंबर पर कॉल की, लेकिन इस बार नंबर ही स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसने तुरंत ही बैंक से संपर्क किया। इस पर पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। बैंक से पूरी जानकारी जुटाने के बाद सुनील ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धारा 379, 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी राहुल ने कहा कि जिस खाते में ट्रांजेक्शन हुई उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही ठग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें