कोसली। शिव कॉलोनी में एक व्यक्ति के साथ साढे 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि बीते दिन उसे एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें एक बैंक का अधिकारी होने का दावा किया और खाते का लेनदेन अच्छा होने के कारण एटीएम कार्ड की सीमा बढ़ाए जाने की बात कही। शातिर ने एक लिंक भेजा, क्लिक करते ही खाते से साढ़े 65 हजार रुपये कट गए। पीड़ित की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद