फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 नए पॉजिटिव मिले और 73 संक्रमित ठीक होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को एक बार फिर 61 पॉजिटिव मामले सामने आए है। हालांकि 73 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौटे है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार के बिल्कुल करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 71504 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5930 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं जबकि 65092 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इनमें 5374 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 31 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 525 एक्टिव केस रह गए हैं तथा शेष 482 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 525 एक्टिव केस में 30 विभिन्न अस्पतालों में व 8 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 487 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले में 61 नए कोविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर, 5 धारूहेडा, 4 बावल, 2-2 गोलियाकी, कमालपुर, करनावास व नैचाना तथा एक-एक केस डहीना, धारन, जयसिंहपुर खेडा, मायन, राजगढ़, सूठानी, बिठवाना, गिन्दोखर, आसियाकी, गुगोढ़ व जैनाबाद से संबंधित हैं। जबकि ठीक हुए 73 लोगों में 28 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 5 बावल, 3 मंदौला, 2-2 खटावली व कापड़ीवास तथा एक-एक केस कोसली, बासदूदा, भाड़ावास, लिसान, खोल, डहीना, गोकलगढ़, मालियावास, ढ़ालियावास, जाटूवास, खालेटा, नाहड़, नांगल शहबाजपुर, चिराहडा, सहारनवास, टांकड़ी व कंवाली से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें