फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फदनी गांव के लिए नासूर बना आबादी क्षेत्र में का गंदगी से भरा जोहड़...

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी से भरा जोहड़ उठती बदबू से परेशान हैं फदनी गांव के लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव फदनी के आबादी क्षेत्र में स्थित जोहड़ स्थानीय निवासियों के लिए नासूर बन गया है। गंदगी से लबालब इस जोहड़ में पूरे गांव का पानी आता है लेकिन सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में इसका पानी आसपास रहने वाले लोगों के घरों में भी पहुंच रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत को इस बारे में अवगत कराने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की माता की मंढी के समीप स्थित यह जोहड़ अब पूरी तरह से आबादी क्षेत्र में आ चुका है। आसपास के घरों से लेकर गांव के कई मोहल्लों का दूषित पानी इस जोहड़ में आता है। वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण यह पूरी तरह से गंदगी से भर चुका है। सफाई नहीं होने के कारण इसमें गंदगी भी इतनी अधिक हो चुकी है कि बारिश के दौरान बहकर गलियों में पहुंच जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि जोहड़ मुख्य मार्ग के बराबर है। इसकी सुरक्षा दीवार भी नहीं है। ऐसे में यदि बारिश के दौरान कोई बच्चा नहाते समय इसमें गिर सकता है। सड़क के समानांतर होने से बारिश के दिनों में इसको लेकर बहुत अधिक खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में कई बार पंचायत के साथ अधिकारियों को भी शिकायत की जा चुकी है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे संक्रामक बीमारियों के भी फैलने का डर बना हुआ है। जोहड़ के पास एक माता की मंढी भी उसको भी खतरा हो गया है।
विज्ञापन

--------------------
सबसे पहले तो इस जोहड़ की सफाई कराई जाए ताकि हम आसपास रहने वाले लोगों को इस नारकीय स्थिति से छुटकारा मिल सके। जोहड़ में इतनी अधिक गंदगी है कि आसपास के रहने वाले परिवारों के लिए तो रहना भी मुश्किल हो गया है। इससे उठने वाली बदबू से सभी परेशान हैं। पंचायत की तरफ से समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। - रामचंद्र सिंह
----------
जोहड़ के पूरी तरह से लबालब भरे होने के कारण इसमें बच्चों के भी गिरने का खतरा बना रहता है। जोहड़ सड़क के बिल्कुल समतल है इसका पानी हमेशा सड़क पर जमा रहता है, इसकी वजह से रास्ता भी अवरुद्ध हो जाता है। बारिश के दिनों में तो इसका पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हो जाता है। - मनमोहन सिंह
--------------
जोहड़ की सफाई और सुरक्षा दीवार नहीं होने से हमारे लिए यहां पर रहना भी मुश्किल हो गया है। इसके पानी की निकासी कर दी जाए तो कुछ राहत मिल सकती है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
- जोगेंद्र सिंह
--------------
आबादी क्षेत्र में स्थित इस जोहड़ की वजह से आसपास रहने वाले सभी परिवार परेशान है तथा बारिश के दिनों में तो यह से निकल पाना भी संभव नहीं है। इसका पानी गलियों में आकर जमा हो जाता है तथा गंदगी भी बाहर आ जाती है। निकासी व्यवस्था नहीं होने से बीमारियों के भी फैलने का डर बना हुआ है। - भूपसिंह
विज्ञापन

-------------------------
जोहड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है क्योंकि पंचायत की तरफ से कई बार इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जा चुका है। एक बार यहां से पानी निकासी करके इसको समतल कराने का प्रस्ताव रखा था लेकिन यहां के लोग तैयार नहीं हुए। पंचायत अब भी इस कार्य के लिए तैयार है ताकि इस जोहड़ को भरकर पार्क बनवाया जा सके। - जितेंद्र कुमार, सरपंच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें