फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने दी प्राइवेट बस चालक के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने दी प्राइवेट बस चालक के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दो दिन पूर्व स्टैंड पर बस लगाने को लेकर बस स्टैंड इंचार्ज और निजी बस चालक के बीच हुआ विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को बस स्टैंड इंचार्ज की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दी गई है। इससे पूर्व मंगलवार को शहर थाना पुलिस ने निजी बस चालक की शिकायत पर बस स्टैंड इंचार्ज सहित तीन पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा भी महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि निजी बस चालक द्वारा सात मई को बस स्टैंड इंचार्ज धर्मपाल के साथ शराब के नशे में मारपीट की गई थी। चालक ने अपनी बस को अटेली बूथ पर लगाने की बजाय नारनौल बूथ पर लगाया हुआ था। बस स्टैंड इंचार्ज द्वारा एतराज जताने पर चालक ने अपने साथियों को बुला लिया तथा धमकी दी व मारपीट की। चालक द्वारा पहले भी रोडवेज कर्मियों को धमकी दी जा चुकी है। पुलिस को भी शिकायत दी गई थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अवैध बस मालिक रोडवेज कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। यदि निजी बस के चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी चक्का जाम कर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन प्रधान ऊधम सिंह, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन प्रधान रवि कुमार, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन राजपाल यादव, भारतीय मजदूर संघ सचिव कैलाश चंद व डिपो प्रधान ओमकार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें