अपराध नियंत्रण के लिए चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए जिले के चारों डीएसपी सहित करीब 200 पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गजेंद्र कुमार ने बताया कि भय मुक्त माहौल देने और आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान चलाया गया। रात साढ़े सात बजे से शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। वहीं सुनसान इलाकों में भी जाकर पड़ताल की। यह कार्रवाई देर रात तक चली। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शहर में लूटपाट और छीनाझपटी की कई वारदातें हुई थी।