पाक कला में निपुण होना महिला का श्रेष्ठ गुण: रागिनी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
लॉयनेस क्लब रेवाड़ी ने मंगलवार को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक के सहयोग से झज्जर रोड स्थित जेआरएम मेमोरियल शिक्षण संस्थान परिसर में पाक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में गुरुग्राम से आए पाक कला प्रशिक्षक सनी बिंद्रा ने महिलाओं को माइक्रोवेव से तैयार होने वाले व्यंजनों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की प्रधान रागिनी सक्सेना ने की। उन्होंने बताया कि किस तरह से आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं माइक्रोवेव की सहायता से अपने घर में झटपट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर सकती हैं। इस मौके पर डॉ. तृप्ति भार्गव, पूर्व प्रधान रत्ना गोयल, कमलेश भारती, संतोष गुप्ता, नेहा भार्गव, पूनम शर्मा, विनीता सिंह, नवीन पिपलानी, निशि भार्गव, दीपिका और रीतू मुख्य रूप से मौजूद थीं।