शाखा चेयरमैन बने अशोक
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के चुनाव मंडल से डिविजन ऑफिसर रमेश शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राम किशोर मीणा की देखरेख में हुए। इसमें अशोक यादव को शाखा चेयरमैन, सुरेश कुमार और हरीराम मीणा को शाखा उप चेयरमैन, शशी पूनिया को शाखा सचिव तथा संपत सिंह, अजय शर्मा, महेंद्र मुद्गिल, होशियार सिंह व गोकल दत्त जोशी को सहायक सचिव बनाया गया। यहां स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जिसमें 100 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवर पर रेलवे अस्पताल के डॉ विश्व गौरव गुप्ता, मेडिकल अधिकारी विनोद कुमार, गजेंद्र सिंह, सुनीता यादव, सीपी यादव, राजेश्वर प्रसाद यादव, श्याम सिंह, सदानन्द घुसिया, केके सक्सेना, अतर सिंह, नरेंद्र सिंह, गोपाल यादव, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।