फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह ने पेश की वीरता की चिंगारी : अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह ने पेश की वीरता की चिंगारी : अरविंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिये प्रेरणा व देशभक्ति का कार्यक्रम ‘सवा लाख से एक लड़ाऊ-गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊ’ महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. अरविन्द यादव ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना करके पूरे देश में वीरता की नई चिंगारी पैदा की। जिससे आगे पूरा देश संगठित होकर मुगलों के विरोध में खड़ा हुआ और हिंदू धर्म की रक्षा हो सकी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा प्रदेश भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक व महाराज अग्रसेन स्कूल के प्रधान रत्नेस बंसल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने जिस तरह अपने पिता गुरु तेगबहादुर को धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने के लिए प्रेरित किया। अपने चारों पुत्रों को धर्म की रक्षा के लिए हंसते-हंसते न्योछावर कर दिया। उसकी दूसरी मिसाल पूरी दुनिया में नहीं मिलती। कार्यक्रम के आयोजक युवादल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महान योद्धा के साथ साथ महान विद्वान भी थे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु बनाकर अभूतपूर्व दूरदर्शिता का परिचय दिया। पवित्रता प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव ने उनके प्रिय गीत, देहू शिवा वर मोहे ऐहे-शुभ कर्मन ते कब्हुं न टरो, गाकर सभी को वीर रस से सराबोर कर दिया। स्कूल के प्राचार्य हरि किशन यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि हमारे स्कूल के बच्चे पढ़ाई, खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं। हमारे यहां शिक्षा के साथ साथ बच्चों के नैतिक विकास पर पूरा ध्यान रखा जाता है। इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर स्कूल के बच्चों ने पंज प्यारे का सुंदर वेश धारण कर देश भक्ति की नाटिका पेश कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रधान दिनेश कपूर ने सभी को देशभक्तों के चित्र व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यत: महाराजा अग्रसेन स्कूल के उपप्रधान बृजलाल गोयल, सचिव राजेंद्र सिंहल, कार्यकारिणी सदस्य राकेश गर्ग, ओपी अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, वरूण जैमिनी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें