फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बुराइयों से लड़े यादव समाज : राव नरबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक बुराइयों से लड़े यादव समाज : राव नरबीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। यादव समाज की समृद्ध सैनिक परंपरा और स्वर्णिम सैन्य इतिहास प्रदेश ही नहीं देश के भी प्रेरणापुंज हैं। यादव समाज को अब सामाजिक बुराइयों से लड़कर विकास के नए आयाम रचने होंगे। यह विचार प्रदेश के लोक निर्माण एवं वनमंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को कर्नल महासिंह मार्ग स्थित निर्माणाधीन श्रीकृष्ण भवन में व्यक्त किए। वे यहां यादव कल्याण सभा के छठे वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मेजर जनरल उग्रसैन यादव ने की। विशिष्ट अतिथि नेपाल के सांसद एवं पूर्व सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह यादव तथा पूर्व विधायक राव यादवेंद्र सिंह थे। राव यादवेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में एकता एवं भाईचारा अनिवार्य है। शिक्षा के प्रचार-प्रसार से सामाजिक बुराइयों को मिटाएं। अध्यक्षीय संबोधन में मेजर जनरल (से.नि.) उग्रसैन यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट बनने से समाज के प्रेरक सैनिक इतिहास को खास पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राध्यापिका संजीता यादव के निर्देशन में शहीदों को स्वरांजलि से प्रारंभ हुए इस उत्सव में समाज की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सभा संरक्षक कमांडेंट आरके यादव एवं डॉ. उमा शंकर यादव के संपादन में प्रकाशित सभा के विशेषांक मंच समृति का लोकार्पण किया गया। सभा की ओर से संरक्षक प्रो. आरएस यादव एवं प्रधान रामबीर ने मांगपत्र, महासचिव डज्ञॅ. एलएस यादव ने वार्षिक रिपोर्ट, सचिव आनंद यादव ने प्रस्ताव तथा संयुक्त सचिव जसवंत सिंह ने आभार ज्ञापित किया। मंच संचालन साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने किया। कार्यक्रम में डॉ. यशपाल यादव, महावीर यादव मसानी, डॉ. रामौतारयादव, डॉ. कंवर सिंह यादव, डॉ. अनिल यादव, भूपेन्द्र यादव, अनिल हसला, जगत सिंह यादव, संजय यादव, व मुकेश यादव आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें