फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफाखोरी के लिए न खुलें गोशालाएं : राव इंद्रजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनाफाखोरी के लिए न खुलें गोशालाएं : राव इंद्रजीत सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
केंद्रीय योजना एवं रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को रेवाड़ी के गांव बगथला में नंदेश्वर गोशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गोशाला में गोमाता भूख से नहीं मरनी चाहिए। इसके लिए गोशाला संचालकों को व्यापक प्रबंध करने चाहिएं ताकि लंबे समय तक गोशाला के संचालन में कोई रुकावट न रहे। मुनाफाखोरी के लिए गोशालाएं नहीं खुलनी चाहिएं।
उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा एवं पूजा करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। गोमाता के सम्मान को बरकरार रखने के लिए हमें अपने पूर्वजों की भांति गोमाता का सत्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोशाला के लिए प्रत्येक परिवार एक रोटी एवं एक रुपया अवश्य निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि सभी को गोमाता की पूजा करनी चाहिए। गोशाला में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने गोशाला के लिए एक एंबुलेंस का प्रबंध कराने तथा 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। राजस्थान किशनगढ़बास के विधायक रामहेत ने कहा कि गोशाला के संचालन के लिए स्थाई सदस्य बनाए जाएं ताकि गोशाला में चारे की कोई कमी नहीं रहे। उन्होंने बगथला गांव के समीप 21 गांवों के लोगों से नंदेश्वर गोशाला के लिए एक रुपया एक रोटी निकालने का आह्वान किया। वह अपने क्षेत्र में चार गोशाला चलाते हैं। जरूरत पड़ने पर वह इस गोशाला के संचालन में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें