फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- डीसी ने 72 विभागों को जारी किए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
अब कोई भी राजपत्रित अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। अगर वह ऐसा करता पाया गया तो ‘नो वर्क नो पैय’ के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला उपायुक्त पंकज ने पत्र क्रमांक 3488 से 3560 तक जारी कर जिले के सभी विभागों, बोर्डों एवं निगमों में राजपत्रित अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ें। फिर भी ऐसा होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जारी होने के बाद लापरवाह अफसरों की हवाइयां उड़ गई हैं। उल्लेखनीय है कि पहले विभागों में अधिकारियों के सीट पर नहीं होने की शिकायतें मिलती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें