संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। योगासन खेल संघ की ओर से दूसरे चरण की खंडस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन एक निजी स्कूल में किया गया। इसमें 610 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा लिया।
योगासन खेल संघ के जिलाध्यक्ष युद्धवीर यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सतीश यादव रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। योग खेल संघ रेवाड़ी के सचिव नितिन कुमार ने बताया कि योगासन खेल प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग 10 से 14, 14 से 18, 18 से 28 वर्ष और मास्टर्स प्रतियोगिता 28 से 35, 35 से 45 और 45 से 55 आयु वर्ग में कराई गई। इसमें खंड रेवाड़ी में राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, खंड नाहड़ कोसली में गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल रेलवे स्टेशन कोसली और खंड जाटूसाना में कैनाल वैली पब्लिक स्कूल बरेली खुर्द में योगासन प्रतियोगिता कराई गई।
तीनों खंडों में दोनों चरणों की स्पर्धा में 610 लोगों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि अगस्त माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, वरिष्ठ योग शिक्षक कैप्टन राजेंद्र यादव, तहसील प्रभारी दयानंद आर्य व सोमदत्त आर्य, अजय भारतीय, राजसिंह, सुनीता, नवीन सैनी, सुरेनपाल, प्रधानाचार्या रेखा यादव निर्णायक मंडल से एन ई एस कोच प्रियंका, सहित अन्यों का सहयोग रहा।