रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से 9 दिसंबर को यूनिवर्सिटी एनएसएस अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। यह अवॉर्ड प्रत्येक वर्ष 6 बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवक (3 पुरुष व 3 महिला) व 1 बेस्ट एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर को दिया जाता है।
एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर करण सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय एनएसएस अवॉर्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें 6 बेस्ट स्वयंसेवक व 1 कार्यक्रम अधिकारी का चयन किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी (डॉ. गजेंद्र राजकीय महाविद्यालय, रेवाड़ी), स्वयंसेवकों (अर्चना राजकीय महाविद्यालय, नारनौल, प्रिया राजकीय महाविद्यालय, रेवाड़ी, पूजा वर्मा आईजीयू, नितिन आईजीयू एवं चिराग राजकीय महाविद्यालय, नांगल चौधरी, चंद्र आईजीयू मीरपुर) को एनएसएस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। इस अवॉर्ड के तहत स्वयंसेवकों को 3100 रुपये का पुरस्कार, शील्ड व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
इसी के साथ विशेष योगदान के लिए 4 कार्यक्रम अधिकारी (डॉ. सुमन राजकीय महाविद्यालय, नारनौल डॉ. अक्षत राजकीय महाविद्यालय, अटेली, मिस ज्योति राजकीय महाविद्यालय, खरखड़ा, मनीष आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, महेंद्रगढ़) एवं 6 स्वयंसेवकों (आशीष लांबा आईजीयू, हितेष आईजीयू, विकास राजकीय महाविद्यालय, नारनौल, सोनू राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़, माया मीना आईजीयू, मुस्कान कुमारी आईजीयू मीरपुर) को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।