संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल/रेवाड़ी। खाटू श्याम में फाल्गुनी लक्खी मेला 11 मार्च तक चलेगा। रेवाड़ी से खाटू श्याम जाने को लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। बहुत से श्रद्धालु रेवाड़ी से पैदल जाते हैं। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 6 विशेष ट्रेन और रोडवेज की ओर से 7 बसें संचालित की जा रही हैं। रेवाड़ी से खाटू श्याम के लिए रोडवेज की 7 बसें जा रही हैं। इनमें 1 बस रेवाड़ी डिपो और 6 बसें फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक और सोनीपत डिपो की शामिल हैं। रेवाड़ी डिपो की बस सुबह 11.30 बजे चलती है, जो नारनौल, पाटन, झुंझुनू, सीकर होते हुए खाटूश्याम 6.30 बजे पहुंचती है, यानी कुल 7 घंटे लगते हैं और करीब 270 किलोमीटर के रूट का किराया 280 रुपये है, जो प्रतिदिन चलती है।
फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक और सोनीपत डिपो की 6 बसें सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच रेवाड़ी बस स्टैंड से जाती है, जो रेवाड़ी से नारनौल, पाटन, नीम का थाना होते हुए खाटूश्याम पहुंचती है।