फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 6 पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या हुई 106

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के तेजी से केस बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को 6 और नए केस मिलने के बाद कुल केसों की संख्या 106 पहुंच गई है। नए मिले 6 मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस समय नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 03 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 1251 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनमें से अब तक 106 मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिले में 15 सक्रिय केस हैं। वीरवार को 25 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 6 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-250764 जारी किया हुआ है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और दो डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में नियुक्त कर दिए हैं, जो 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा कोसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी 5 बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है।
----------
डेंगू-मलेरिया के 5 साल के आंकड़े
जिले में वर्ष 2018 में 82, 2019 में 27, 2020 में 39 व वर्ष 2021 में 306 और इस वर्ष में अब तक 106 केस मिले हैं। इसी तरह मलेरिया के वर्ष 2018 में 13, वर्ष 2019 में 8, वर्ष 2020 में 2 और वर्ष 2021 में 1 और इस वर्ष तीन मामले ही मिले हैं।
विज्ञापन

-----------
नजर अंदाज करना पड़ सकता भारी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डेंगू और मलेरिया के लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करने और बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। मलेरिया के लक्षण मादा मच्छरों के काटने के 6 से 8 दिन बाद शुरू होते हैं। इसमें ठंड लगकर बुखार का आना और बुखार के ठीक होने पर पसीना आना, थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पेट की परेशानी, उल्टियां होना, बेहोशी आना, एनीमिया, त्वचा की पीली रंग की विकृति आदि लक्षण महसूस हो तो जांच कराना बेहतर है।
------------
वर्जन:
जिले में डेंगू के अब तक 106 केस आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए तैयारियां पूरी हैं। जहां भी केस मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराने के साथ ही स्लाइड भी तैयार की जा रही है। फॉगिंग के लिए डिमांड अनुसार दवाइयां भेजी जा रही हैं। विभाग की तरफ से घरों में कूलर, गमले या अन्य जगह पर भरे पानी में लार्वा की भी जांच की जा रही है। अभी तक 1937 लोगों को नोटिस भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

- डॉ. विजय प्रकाश, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें