परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते एसडी स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें करावरा मानकपुर स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की छात्रा भूमिका ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विनेश ने 490 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राची और योगेश ने 489 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने बताया कि स्कूल के 45 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 12 विद्यार्थियों ने संगीत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। पांच विद्यार्थियों ने अंग्रेजी और तीन विद्यार्थियों ने विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
विद्यालय के चेयरमैन श्योताज सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर संयोगिता, पवन पीटीआई, सीमा, इंदु, रेणू, प्रेम, राहुल, संदीप, स्वेता, राज सिंह, हितेश मौजूद रहे।