फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिवस पर 53 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 13 May 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग की रेवाड़ी शाखा ने ललिता मेमोरियल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 53 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मप्रकाश भरद्वाज ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। डॉक्टर घनश्याम मित्तल ने रक्तदान के फायदे बताए। दोपहर 2 बजे संस्था ने शहर के हुड्डा चौक पर दूध ठंडाई की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। इस मौके पर उर्मिला भारद्वाज, अनिल मखीजा, नरेश कालरा, प्रवीण कुमार, शक्ति नैनावत, लाल किशन, विकास देव, नवीन कुमार, सर्वेश ने सेवा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें