फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों से अच्छे संबंध जरूरी : अशोक

Mon, 13 May 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हवन पार्क में एकत्रित हुए लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हेल्थ गुरु विक्रम सिंह के आमंत्रण पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने रविवार सुबह हवन पार्क का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में हैप्पीनेस स्टार प्रदीप शर्मा के निर्देशन में आओ बनें हेल्दी-वेल्थी और मजबूत थीम सांग पर लोग झूम उठे। सबने स्वस्थ रहने, आर्थिक जागरूकता, समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक ने कहा कि मजबूत समाज, राष्ट्र व नागरिकों के निर्माण के लिए पड़ोसियों से अच्छे संबंध जरूरी हैं। कार्यक्रम में पंचायत विभाग अधिकारी पवन कौशिक, शिक्षाविद विरेंद्र यादव, जयपाल सिंह, नरेश यादव, रामकुमार चौधरी, एस एन यादव, मंजू देवी, पवित्रा यादव, अंशु देवी, कमल व मीनू सहित अन्य अनेक लोगों ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें