फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू के अब तक मिले 53 मामले, 50 हुए स्वस्थ

Sun, 17 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 3लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में डेंगू के अब तक 53 मामले मिल चुके हैं। इनमें 34 मामले अकेले अगस्त माह में मिले हैं। हालांकि डेंगू के 50 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 3 का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पर काबू पाने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को पानी एकत्रित नहीं होने देने के लिए जागरूक कर रही हैं।
पिछले वर्ष 2024 में सितंबर महीने में ही डेंगू के सर्वाधिक 140 मामले मिले थे। ऐसे में इस बार भी इसी महीने में केस बढ़ने की आशंका है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में ही एलाइजा जांच की जा रही है। सिविल अस्पताल में हर रोज 5 से 10 जांच हो रही है। कोसली एसडीसीएच व अन्य सीएचसी में डेंगू की जांच नहीं हो रही है।
सिविल अस्पताल में ही टेस्ट होने के कारण कोसली, धारूहेड़ा, कुंड, जाटूसाना व अन्य जगह के लोगों को भी डेंगू की जांच के लिए सिविल अस्पताल में ही आना पड़ता है। इस बार अगस्त में ही डेंगू तेजी से फैलने लगा है। ऐसे में सितंबर में डेंगू के और बढ़ने का खतरा है।

शहर में भी ब्रास मार्केट पार्क, सेक्टर के साथ लगती खाली जगह व नई अनाज मंडी की ग्रीन बेल्ट और साथ लगते रोड पर भी जलभराव बना हुआ है जिससे लोगों के मलेरिया से पीड़ित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मच्छरों का लार्वा मिलने पर दिया 1572 नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर व गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों की छत व बाहर हौद में भरे पानी मच्छरों के लार्वे की जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 14 लाख 99 हजार 254 घरों की जांच की और 1572 लोगों को नोटिस जारी किया है। अब तक मिले मामलों में सीएचसी खोल क्षेत्र में डेंगू के 17 केस आ चुके हैं। रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में 10, सीएचसी गुड़ियानी और मीरपुर में 5-5 केस मिले हैं। सीएचसी नाहड़ क्षेत्र से एक भी केस नहीं आया है। जिला मलेरिया अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुका है और लार्वा को नष्ट कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें