रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से रविवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 52 मरीजों की जांच कर मुफ्त में दवाएं दी गईं। शिविर में डॉ. बिक्रम यादव, डॉ. पार्थ यादव, डॉ. प्रद्युम्न यादव, डॉ. कंचन यादव, डॉ. कोमल यादव और डॉ. अजीत यादव ने जांच की। इस मौके पर जसवंत सिंह, शशी भूषण, अमर सिंह, गोकल राम, सुरेंद्र सिंह, रामसिंह मौजूद रहे। संवाद