गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित गतिविधियां। स्रोत : स्कूल
कुंड। गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल के एनसीसी सीनियर डिवीजन के 52 कैडटों ने केएलपी महाविद्यालय में एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा दी। प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी को किया गया जबकि लिखित परीक्षा 8 फरवरी को संपन्न कराई गई।
विद्यालय एनसीसी कमान अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी ने बताया कि दो वर्ष के जूनियर डिवीजन के प्रशिक्षण के बाद कैडेट ए सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं।
दो वर्ष सीनियर डिवीजन में प्रशिक्षण दिया जाता है तथा लिखित परीक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कैडेट्स को एनसीसी का बी प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।
परीक्षा में बैठने के लिए प्रशिक्षण के दौरान दोनों वर्षों में अलग-अलग 75 प्रतिशत उपस्थिति एवं एक कैंप अनिवार्य होता है। इस परीक्षा के आयोजन का उत्तदायित्व 5 हरियाणा बटालियन, एनसीसी गुरुग्राम के कमान अधिकारी कर्नल समीर कुमार कौशिक व अन्य अधिकारियों को दिया गया।
विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ने कहा एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही है। सामाजिक कार्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण व विकास में एनसीसी की अहम भूमिका रही है।
विद्यालय एनसीसी के माध्यम से कैडेट्स को समाज के अच्छे नागरिक बनाने और उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में योग्य और अग्रणी बनाने के लिए उनमें चारित्रिक गुणों का विकास करने हेतु कृत संकल्पित है।
उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विद्यालय एनसीसी एएनओ डॉ. विजय कुमार द्विवेदी, गौरव उपाध्याय, सूबेदार अनिल एवं हवलदार वसीम शहजाद खान व लतीफ अहमद भट्ट के प्रयासों की भी सराहना की।