फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज भिवानी की ओर जाने वाली ट्रेन रद्द रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रेन से भिवानी की ओर जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें। आज भिवानी की ओर जाने वाली सभी ट्रेन स्थगित रहेंगी। भिवानी से रेवाड़ी की ओर आने वाली ट्रेन भी रद्द रहेंगी। रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से रेवाड़ी- भिवानी के बीच स्थित स्टेशनों पर आरसीसी के बॉक्स बनाने का काम किया जाएगा। जिसके चलते 11 मई के दिन कई ट्रेन प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

उतर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-भिवानी रेलखंडों के मध्य जाटूसाना-कोसली स्टेशन के मध्य आरसीसी बॉक्स लांचिंग के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। जिस कारण इस खंड की रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। शनिवार 11 मई के दिन यह गाड़ियां रद्द रहेंगी। श्रीगंगानगर से रेवाड़ी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54752 शनिवार 11 मई के दिन भिवानी तक संचालित होगी।यह रेलसेवा भिवानी-रेवाडी के मध्य आंशिक तौर पर रद्द रहेगी। रेवाडी-श्रीगंगानगर सवारी गाड़ी भी प्रभावित होगी। यह गाड़ी संख्या 54751 शनिवार को भिवानी से संचालित होगी। यह रेलसेवा रेवाडी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।. गाड़ी संख्या 59721, जयपुर-हिसार सवारी गाड़ी रेवाडी तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रेवाड़ी-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 59722, हिसार-जयपुर सवारी गाड़ी 11 मई रेवाड़ी से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें