फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी थमे रहे रोडवेज के पहिए, केवल 30 बसों का हुआ संचालन, अनुबंध पर ली बसों ने दी यात्रियों को राहत..13,14

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज बेड़े में प्राइवेट बसों को शामिल करने और एस्मा के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन जारी रही। शनिवार को बस स्टैंड से 40 बसों का संचालन किया गया। जिसमें रोडवेज की 31 और अनुबंध की 9 बसें शामिल थी। वहीं शनिवार को एक और परिचालक के हड़ताल पर जाने से 467 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में अध्यापक संघ ने काले बैज लगाकर शिक्षण कार्य किया।।
रेवाड़ी डिपो के बेड़े में 150 बसें हैं जिनमें से लगभग 130 बसों का संचालन होता है। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद से प्रशासन के प्रयासों से केवल 20 से 30 ही बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों का संचालन भी केवल नए ज्वाइनिंग वाले ही चालक और कुछ का संचालन पुलिस कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। जिससे ज्यादातर लोकल रूटों पर बसों की व्यवस्था चरमराई है। हालांकि प्रशासन की तरफ से प्राइवेट बसों को अनुबंध पर लेकर उनको 30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चलाया जा रहा है लेकिन इनकी भी संख्या 10 से ऊपर नहीं जा रही है। शनिवार को केवल नौ प्राइवेट बसों का ही संचालन किया गया है। ऐसे में कुल 40 बसों का संचालन हुआ जो कि सभी रूटों के यात्रियों की संख्या के हिसाब से कम है। लेकिन इस हड़ताल में सबसे अधिक लाभ बगैर एसटीए परिमट और अवैध रूप से दौड़ने वाली बस संचालकों द्वारा उठाया जा रहा है। प्राइवेट बसों को रोडवेज के बूथ पर ही पूरा टाइम मिल रहा है जिससे यात्रियों को बस तो मिल रही है लेकिन उनका सफर बड़ी ही तकलीफों से भरा हुआ है क्योंकि बसों में यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रहती है।
विज्ञापन


467 हुई हड़ताली कर्मचारियों की संख्या
शुक्रवार को 466 रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर थे और शनिवार को एक और परिचालक के हड़ताल में शामिल होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 467 हो गई है। अब 188 परिचालक, 166 चालक सहित 113 अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। इसकी वजह से सबसे अधिक मुश्किल सोमवार को हो सकती है क्योंकि उस दिन रोडवेज से जुड़े अन्य विभागों के कर्मचारी नहीं पहुंचेंगे तो काफी मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों संभाली स्टेयरिंग
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से शनिवार को भी पुलिस कर्मियों ने रोडवेज की कमान थामी। शनिवार को भी ग्यारह पुलिस कर्मियों द्वारा रोडवेज बसों को चलवाया और सभी बसों में परिचालक भी पुलिसकर्मी और होमगार्ड रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें