अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने फर्जी बिल्टी व कागजातों के आधार पर लोगों को सामान सप्लाई करने वाली एक कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा कस्बा में वर्ष 2009 से एसआर स्टिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी चलाई जा रही थी, जो सामान खरीद कर लोगों को बेचने का कार्य करती थी। जांच के दौरान कंपनी के कागजात अधूरे मिले तथा बिल्टी भी फर्जी मिली। सेलटैक्स इंस्पेक्टर रामनिवासी की शिकायत पर धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई श्ुरू कर दी है।
----
वर्जन
सेल टैक्स इंस्पेक्टर की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान जितने भी लोंगो के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जगदेव, थाना प्रभारी धारुहेडा