उत्कृष्ट परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव सहारवास स्थित शांति देवी कॉलेज के एमबीए के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। कॉलेज की चेयरमैन शकुंतला यादव ने बताया कि छात्रा नीतू शर्मा, ज्योति, राकेश, सचिन व सागर ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कॉलेज के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या और समस्त स्टॉफ के सदस्यों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी।