स्वास्थ्य केंद्र में रोटरी क्लब ने लगाया वाटर कूलर
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी की ओर से राजीव नगर स्थित अर्बन प्राइमरी स्वास्थ्य केन्द्र में 80 लीटर क्षमता वाला वाटर फिलटेशन व कूलिंग प्लांट स्थापित किया गया। प्लांट का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने रिबन काटकर किया।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी सुगंध ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए यह कूलिंग प्लांट अर्बन प्राइमरी स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में लगाया गया है। मुख्यातिथि ने रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और यह कूलिंग प्लांट लगाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान प्रदीप नरुला, सचिव अरुण गुप्ता, हरीश मलिक, डा. भंवर सिंह, डा. सत्यप्रकाश, अजय अग्रवाल, राजबाला, मंजू आदि मौजूद रहे।