फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलेट परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिजन हॉल दिलाएगी स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने पढ़ाई का तनाव कम करनेे और बैग फ्री शिक्षा व्यवस्था को लागू करने के लिए पिजन हॉल (बैग रखने का केबिन या रैक) स्कूलों में बनाने का निर्णय लिया है। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रेवाड़ी जिले के प्रत्येक खंड में एक-एक स्कूल का चयन किया गया है। इन स्कूलों में यह पायलेट प्रोजेक्ट सफल रहा तो जिले के बाकी स्कूलों में भी इसे लागू किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त पंकज ने बताया कि रेवाड़ी जिले के पांच स्कूल, जिनमें रेवाड़ी खंड के राजकीय प्राथमिक स्कूल डालियावास, बावल खंड में राजकीय प्राथमिक पाठशाला टांकडी, जाटूसाना खंड में राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाटूसाना, खोल खंड में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोल, नाहड़ खंड में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेहरूगढ़ स्कूल को पिजन हॉल के लिए चयन किया गया है। इन पाठशालाओं में स्कूल प्रबंधन कमेटियां पिजन हॉल बनवाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में आने वाले छोटे बच्चों में भारी भरकम बैग का बोझ कम करने के लिए नई कवायद शुरू की गई है। प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में जिले के पांच स्कूलों में पिजन हॉल तैयार किये जा रहे है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को घर से स्कूल तक बैग लाने की जरूरत नहीं पडे़गी। बच्चे अपनी किताब और कापियां उनके लिए बनाये गये पिजन हॉल में ही रखकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि बच्चों को तनाव रहित शिक्षा का माहौल देने के लिए मुख्याध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पायलेट प्रोजेक्ट सफल रहा तो जिले के अन्य प्राथमिक स्कूलों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें