राव इंद्रजीत सिंह 18 को करेंगे गोशाला का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। खंड खोल क्षेत्र के गांव मामड़िया आसमपुर स्थित गोपाल कृष्ण गोशाला का उद्घाटन 18 जनवरी को केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह करेंगे। समारोह की अध्यक्षता जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं कोसली के विधायक विक्रम सिंह यादव, विधायक नारनौल ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, जिला प्रमुख मंजु बाला, ब्लॉक समिति खोल की चेयरपर्सन अर्चना यादव होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित यज्ञशाला का शिलान्यास भी किया जाएगा।