डाइट में पंजीकृत शिक्षकों की कक्षाएं शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर रेवाड़ी को माध्यमिक विद्यालयों के अप्रशिक्षित अध्यापकों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने अपना स्टडी सेंटर बनाया है। इसमें कक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं। डाइट प्राचार्या संगीता यादव ने बताया कि इन अध्यापकों का पीसीपी और टीचिंग प्रैक्टिस डाइट की देखरेख में होगा। इसके लिए जनवरी का शेड्यूल बना दिया गया है। इस माह तीन विषयों की कक्षाएं अवकाश वाले दिनों में नियमित रूप से लगाई जा रही हैं। यहां पंजीकृत सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति इन कक्षाओं में सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में आने वाली उपस्थिति संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।