फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 50 हजारका इनामी गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दूसरे जिलों और राज्यों में क्राइम करके जिले में आकर छुपने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। ऐसे ही एक मामले में थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने बिहार के जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी पुलिस की टॉप-10 श्रेणी में शामिल एक 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को काबू कर बिहार के थाना पहाड़पुर पुलिस के सुपुर्द किया है। काबू किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के गांव मनकरिया हाल किरायेदार नजदीक गढ़ी मोड़ मालपुरा धारूहेड़ा निवासी अलोक तिवारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी अलोक तिवारी के खिलाफ बिहार के जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के थाना पहाडपुर व मशरख में लूट, डकैती, हत्या व आर्म्स एक्ट के 05 मामले दर्ज है। जो इन मामलों में आरोपी आलोक तिवारी काफी दिनों से फरार चल रहा था तथा नजदीक गढ़ी मोड़, मालपुरा धारूहेड़ा में किराये के मकान पर रह रहा था। बिहार पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें