7 माह का मिला भ्रूण, पुलिस ने दर्ज किया केस
रेवाड़ी। रामपुरा फाटक के नजदीक एक खाली प्लाट में शुक्रवार को 7 से 8 माह का भ्रूण मिला है। पुलिस को दी शिकायत में अंबेडकर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह एक मिस्त्री का काम करता है। रामपुरा फाटक के नजदीक एक खाली प्लाट में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान वह भी प्लाट में ही मौजूद था। जब प्लाट के एक कोने में देखा तो सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली रखी हुई थी। मामले की जानकारी फिर उसने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने जब जांच की। मालूम चला की थैली में शिशु का भ्रूण है। भ्रूण करीब 7 से 8 माह का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इंस्पेक्टर थाना रामपुरा मुकेश चंद का कहना है कि जब जांच की गई। मालूम चला कि प्लास्टिक की थैली में भ्रूण है। फिलहाल जांच जारी है। संवाद