फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मनाली भ्रमण के लिए चयनित होंगे 50 छात्र, विभाग ने मांगे आवेदन

Thu, 28 May 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के मनाली में शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण का अवसर मिलेगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद एवं यूथ एंड इको क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पांच बैचों में मनाली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तीसरे बैच में 9 से 13 जून तक भ्रमण कराया जाएगा। इस भ्रमण के लिए 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें 25 छात्र और 25 छात्राएं शामिल होंगी। विद्यार्थियों की देखरेख के लिए चार अध्यापक और चार अध्यापिकाएं भी साथ जाएंगी।
भ्रमण में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को अपनी फोटो और विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों से संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पीएमश्री विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी और अध्यापक इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से अलग से भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
-
इन गतिविधियों में हिस्सा लेंगे विद्यार्थी
कैंप के दौरान ट्रैकिंग, जिप लाइन, रॉक क्लाइंबिंग, वैली क्रॉसिंग, रिवर क्रॉसिंग, राइफल एवं पिस्टल शूटिंग, तीरंदाजी, रैपलिंग, एयर बैलूनिंग, पर्वतारोहण, पर्यावरण अध्ययन, हिमालयी संस्कृति एवं विरासत का अध्ययन और सर्वाइवल स्किल्स आदि मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

वर्जन
कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की तैयारियां चल रही हैं। कैंप के दौरान विद्यार्थियों से अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी। जिले से 50 विद्यार्थी इस कैंप में भाग लेंगे।-दुष्यंत सिंह, प्राचार्य पीएम श्री विद्यालय बिठवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें