फोटो : 19हरिओम अग्रसेन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। रेलवे रोड स्थित हरिओम अग्रसेन परिसर में 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा (लेह-लद्दाख) 19 जून से 30 जून की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई। भूपेंद्र कंसल ने बताया कि यह यात्रा पिछले 29 सालों से जारी है और यह कुरुक्षेत्र से मनाली, केलांग, 12 लाचा सरचू पांग, लातंगला होते हुए लेह लद्दाख, कारगिल, द्रास व श्रीनगर से होते हुए जम्मू में संपन्न होगी।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में गोपाल शरण गर्ग प्रबंधक पहुंचे। मंच संचालन रेवाड़ी के व्यवस्थापक सत्य प्रकाश गौतम द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी से 50 यात्रियों के पंजीकरण हो चुके हैं और इस बार 100 यात्री रेवाड़ी से इस यात्रा में अपनी भागीदारी निभाएंगे। सिंधु दर्शन यात्रा समिति के महामंत्री भूपेंद्र कंसल व दिल्ली से आई उनकी केंद्रीय टीम में अनीता कंसल, ज्योति कोली, जयंती ठाकुर एवं सौरभ शामिल रहे। इस कार्यक्रम में डॉक्टर इंद्रेश कुमार, गुगन सिंह यादव,, गिरीश भारद्वाज नगर पार्षद, प्रोफेसर आरसी शर्मा, गोविंद शर्मा मानेसर, दीपा भारद्वाज, सरोज भारद्वाज, मेजर राजकुमार यादव, नवबहार गौतम, धीरज गौतम व अन्य लोग मौजूद रहे।