फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 चालकों के किए चालान

Tue, 02 Dec 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अभियान के दौरान युवक की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पु​लिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की तरफ से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 47 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

बताया कि देखने में आता है कि रात के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं, जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।
हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 2 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने लाल व नीली बत्ती लगाने पर एक व लेन चेंज से संबंधित नियम की अवहेलना पर 1276 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें