फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 450 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव गोपाल देव चौक के निकट शनिवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 450 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार व राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जोनी ने किया। ललित कोसलिया व अमन यदुवंशी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगनी चाहिए ताकि तीसरी लहर का खतरा कम हो सके। इसके लिए हमारी टीम पूरे हरियाणा में जगह वैक्सीनेशन कैंप लगाकर लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि शिविर में 450 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, जगविंदर ढिल्लों, आरके भगत, विपिन कुमार, मनीष जांगिड़, संजय कुमार, अजीत कुुमार, गजेंद्र कुुमार व रोहित चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें