फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के रामपुरा थाना के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि दिनदहाड़े हुए व्यस्ततम रोड पर हुए इस हादसे की भनक किसी को भी नहीं लगी। रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के शास्त्री नगर निवासी विक्की (45) रामपुरा थाना के पास एक कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। वह दोपहर करीब दो बजे महेंद्रगढ़ रोड की तरफ से पैदल गोपाल देव चौक की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सड़क क्रॉस करते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से निकल गया और किसी को कानों कान खबर नहीं लगी। सड़क पर बुरी तरह कुचले हुए युवक के शव को देखकर आसपास के दुकानदारों ने पास में ही स्थित रामपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें