रेवाड़ी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के चलते उत्तर रेलवे की तरफ से सोमवार को हिसार-दिल्ली और रेवाड़ी-हिसार के बीच चलने वाली तीन ट्रेन को रद्द किया गया है। एक ट्रेन मंगलवार को रद्द रहेगी। हिसार रूट पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार, 04368, हिसार-रेवाड़ी व 04367, रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा को सोमवार को रद्द किया गया। गाड़ी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली रेलसेवा मंगलवार 12 सितंबर को रद्द रहेगी।