बावल। ट्रैक्टर वर्कशॉप का ताला तोड़कर चोर जरूरी कागज सहित 45 हजार रुपये लेकर भाग गए। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान जिला अलवर के गांव दाधिया निवासी लीलूराम ने बताया कि उसने रेलवे रोड पुल के समीप चौहान ट्रैक्टर वर्कशॉप खोला है। रोज की तरह वह बुधवार रात साढ़े 6 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे के वर्कशॉप का दरवाजा खोला तो देखा कि दुकान का सामान इधर-उधर बिखरा था। थैले से जरूरी कागज सहित 45 हजार रुपये गायब थे। बावल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद