फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जयदीप ने ऑनलाइन की बैठक

Fri, 21 Jun 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जयदीप आर्य की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। रेवाड़ी से हरियाणा योग आयोग के जिला संयोजक, योगासन खेल संघ के अध्यक्ष व नव सृष्टि योग एवं शोध संस्थान के संस्थापक डाॅ. युद्धवीर और खेल संघ के सचिव नितिन कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन

जयदीप आर्य ने सभी को विश्व योग दिवस में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने के लिए कहा। बताया कि पाठ्यक्रम में पहली से दसवीं कक्षा तक योग अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित करने वाला प्रथम राज्य हरियाणा बना। शिक्षा विभाग के 25 हजार सरकारी शिक्षकों को योग प्रशिक्षण, 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के अंतर्गत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित 4 विश्व कीर्तिमान स्थापित गत दिनों हरियाणा योग आयोग ने स्थापित किए। उन्होंने कहा की विश्व स्तरीय ध्यान केंद्र के लिए श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में भूमि आवंटर का काम पूरा हुआ। 1000 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति ओर 1000 योग व्यायामशालाएं तैयार की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें