शिविर में रक्तदाता का हौंसला बढ़ाते अधिकारी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के जन्मदिन पर जिला रेडक्रॉस कार्यालय में रक्तदान शिविर गया। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 42 प्रशिक्षुओं ने रक्तदान किया। सेवानिवृत्त उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि रक्त को अन्य किसी उत्पाद की तरह नहीं बनाया जा सकता है। मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश, सतीश कुमार और बिजेंद्र सोरोत मौजूद रहे। संवाद