कोसली। मार्केट कमेटी ने अनाज मंडी में सरसों खरीद का नया रोस्टर जारी किया है। मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य ने बताया कि आगामी 29 अप्रैल से लेकर 4 मई तक खरीद का नया रोस्टर जारी किया गया है। जिसके आधार पर विभिन्न गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को गांव अहमदपुर पड़तल, बहोतवास भोन्दू, बैहरमपुर, भाकली, भूरियावास, भूरथला, छव्वा, गोपालपुरगाजी, गुडिय़ानी, रोहड़ाई के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। 30 अप्रैल को जखाला, कान्हड़वास, कोसली, लुला अहीर (कृष्णनगर), मलेसियावास, मुंदड़ा, नांगल पठानी, नठेड़ा, शादीपुर, शहादतनगर गांव के किसान सरसों बेच सकेंगे।
1 मई को श्यामनगर, सुरहेली, सुर्खपुर, टूमना, उष्मापुर, जाहिदपुर, गोठड़ा टप्पा डहीना, डहीना, कंवाली, दखौरा, दड़ौली के किसान मंडी में सरसों बेचने आ सकते हैं। 2 मई को फतेहपुरी टप्पा डहीना, रामपुरा, कहाड़ी, दिदौली, मसीत, मोतलाखुर्द, जैनाबाद, ढाणी ठेठराबाद, बोहका, नांगल जमालपुर किसानों का नंबर रहेगा। 3 मई को ऊँचा, कुमरोधा, मोतलाकलां, बेदलीकलां, परखोतमपुर, जाटूसाना, मुसेपुर, बेरलीखुर्द, बालधन कलां, बालधनखुर्द के किसानों की सरसों बिकेगी। 4 मई को लाला, रोझूवास, मोहदीनपुर, रोहड़ाई, नांगलिया रणमोख, सुमाखेड़ा, कुतुबपुरी बुजुर्ग, सैदपुर, पाल्हावास, खुर्शीदनगर, रसुलपुर के किसान सरसों बिक्री के लिए कोसली अनाज मंडी आ सकेंगे। सचिव ने बताया कि सरकारी खरीद पर सरसों बेचने के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। किसान कोसली अनाजमंडी में अपने बैंक अकाउंट की फोटो प्रति, एक पहचान पत्र के साथ सरसों लेकर आएं।