फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानिदेशक डा. राकेश गुप्ता ने लिंगानुपात में हुए सुधार को कायम रखने पर दी बधाई...23

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे रोकने के लिए गंभीरता से करें प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रोजेक्ट के निदेशक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने लिंगानुपात में हुए सुधार के लिए जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई है। साथ ही सीएम विंडो की लंबित शिकायतों को निपटाने पर भी जिले का रैंक बेहतर रहने पर उन्होंने उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन

वीसी में महानिदेशक ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार सुधार को कायम रखा गया है और प्रति एक हजार लड़कों पर 914 लड़कियों का जन्म अनुपात बना हुआ है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं पर गंरभीरता से चर्चा करते हुए सुधार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसकी शुरुआत उन्होंने पीएनडीटी एक्ट की अनुपालना पर चर्चा के साथ की। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। डॉ.गुप्ता ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि इनकी रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिले का लिंगानुपात 939 तक पहुंच गया है और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए लगातार कोशिश जारी हैं। शिवधाम के बारे में उपायुक्त ने बताया कि 28 फरवरी तक सभी शिवधामों का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, फिलहाल 70 प्रतिशत कार्य जिले में हो चुका है। सीएम विंडो के बारे में राकेश गुप्ता ने यमुनानगर, करनाल, रोहतक, अंबाला के बाद रेवाड़ी का पांचवा स्थान रहने पर उपायुक्त को बधाई दी। ओपीसी में जिले की परिवहन की बसें ग्रीन रैंक में रही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, एसडीएम जितेन्द्र कुमार, सीटीएम डॉ. विरेंद्र, सीएमजीजीए सुमित चौधरी, जिला न्यायवादी हरपाल, डॉ. लाल सिंह, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें